Sahara Refund Latest News 2026: सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल

Sahara Refund

Sahara Refund: अगर आपने भी अपना पैसा Sahara India में जमा किया था, लेकिन अब तक आपको अपना पैसा वापस नहीं मिला है, तो आप भी आज ही केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च CRCS-Sahara Refund Portal पर आवेदन करके अपनी राशि क्लेम कर सकते हैं। इस पोर्टल की मदद से आप अपनी जमा राशि के रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं। शुरुआत में इस पोर्टल पर 10,000 रुपये तक ही आवेदन कर सकते थे, लेकिन सरकार ने अब इसे बढाकर 10 लाख रुपये तक कर दिया हैं। सहारा रिफंड पोर्टल पर दी गयी जानकारी के अनुसार माैजूदा समय में 10,00,000 रुपये तक के दावों के लिए आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं। 10,00,000 रुपये से अधिक के दावों के लिए आवेदन हेतु तिथि जल्द ही जारी की जाएंगी। अगर आप सहारा इंडिया रिफंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको पूरी प्रक्रिया बताई गयी है।

जमाकर्ता निम्नलिखित शेड्यूल के अनुसार अपने क्लेम दोबारा सबमिट कर सकते हैं :-

Sahara RefundAggregate Claim AmountFrom
Phase -1Up to ₹1,00,00014th May, 2024 Onwards
Phase -2Up to ₹5,00,00020th May, 2024 Onwards
Phase -3Up to ₹10,00,00019th November, 2025 Onwards
Phase -4Up to ₹10,00,000Would be communicated later

सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

  • सहारा इंडिया रिफंड के लिए सबसे पहले आपको CRCS-Sahara Refund Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको होमपेज पर “Depositor Registration” ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
Sahara refund portal registration
  • इसके बाद आपको अपने आधार नंबर के आखरी चार अंक और आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करे और “Get OTP” बटन पर क्लिक करे।
  • आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा उसे दर्ज करे और “Verify OTP” पर क्लिक करे।
  • इस प्रकार आपकी सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर आवेदन कैसे करें?

  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्रक्रिया को जारी रखते हुए आपको आगे बढ़ने के लिए यूआईडीएआई के नियम और शर्तें एक्सेप्ट करना है और फिर “I Agree” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद स्टेप बाय स्टेप आपको मांगी गई जानकारी उपलब्ध करानी है।
  • आवश्यक डिटेल्स भरने के बाद आपका क्लेम फॉर्म जनरेट होगा।
  • क्लेम फॉर्म में आपको अपना फोटो लगाकर हस्ताक्षर करना है और इस फॉर्म को और पैन कार्ड को अपलोड करना है।
  • सारी प्रक्रिया पूरी होने पर आपको क्लेम रिक्वेस्ट नंबर दिखाई देगा जिसे आपको भविष्य के लिए अपने पास रख लेना है।
  • अगर सभी जानकारी सही पाई गयी तो तो रिफंड की प्रक्रिया 45 कार्यदिवस के भीतर पूरी हो जाएगी। और पैसा आपके बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

सहारा रिफंड पोर्टल रीसबमिशन

अगर किसी कारणवश 45 दिन के पश्चात आपका रिफंड क्लेम एक्सेप्ट नहीं हो पाता है तो आप रिफंड क्लेम के लिए पुनः आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको रिफंड पोर्टल पर लॉगिन करना होता है। लॉगिन के बाद आपको जिस वजह से रिफंड नहीं हुआ है वह जानकारी दिखाई देगी। उसमे सुधार करके आप रिफंड के लिए फिर से आवेदन कर सकते है।

सहारा रिफंड के लिए कहां आवेदन कर सकते हैं?

सहारा रिफंड के लिए सबसे पहले आपको https://mocrefund.crcs.gov.in/depositor/#/home पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

सहारा रिफंड में कितनी राशि तक क्लेम किया जा सकता है?

सहारा रिफंड में आप 10,00,000 रुपये तक क्लेम कर सकते है

सहारा रिफंड क्लेम प्रक्रिया पूरी होने में कितने दिन का समय लगता है?

45 कार्य दिवस

सहारा रिफंड स्टेटस कैसे चेक कर सकते है?

सहारा रिफंड क्लेम स्टेटस चेक करने के लिए https://mocrefund.crcs.gov.in/depositor/#/depositor/login पर लॉगिन करे लॉगिन के बाद क्लेम से संबंधित सभी जानकारी आपके सामने दिखाई देगी।

Leave a Comment