2026 Royal Enfield Shotgun 650 Price in India – A Modern Cruiser 650CC Bike

2026 Royal Enfield Shotgun 650 Price in India - A Modern Cruiser 650CC Bike

Royal Enfield Shotgun 650 प्रीमियम मिड-कैपेसिटी बाइक्स की दुनिया में रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 एक कस्टम-स्टाइल क्रूज़र बाइक है जिसमें 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक स्टाइलिंग को मॉडर्न परफॉर्मेंस को साथ मिलाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रॉयल एनफील्ड ने Shotgun 650 को एक बोल्ड, कस्टम-इंस्पायर्ड क्रूज़र के रूप में लांच किया है, जिसकी अपनी एक अलग पर्सनैलिटी है। यह बाइक क्लासिक स्टाइल को USD फोर्क्स, अलॉय व्हील्स और LED लाइटिंग जैसे मॉडर्न टच के साथ उपलब्ध है।

यह खास तोर पर उन सोलो राइडर्स के लिए बनाई गई है जो अच्छे पावरहाउस इंजन और क्रूज़िंग कम्फर्ट के साथ एक यूनिक लुक चाहते हैं, इसमें एक मॉड्यूलर सीट है जिसे डुअल-सीटर में बदला जा सकता है। मुख्य फीचर्स में शोवा सस्पेंशन, 795mm सीट हाइट और एक आरामदायक लेकिन रोमांचक राइड पर फोकस शामिल है। Shotgun 650 ने अपने खास डिज़ाइन, दमदार रोड प्रेजेंस और रिफाइंड परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा है।

Royal Enfield Shotgun 650 Key Features & Specs

Engine648cc, parallel-twin, air-oil cooled
Max Power46.39 bhp @ 7,250 rpm
Max Torque52.3 Nm @ 5,650 rpm
Mileage (ARAI)22 kmpl
Transmission6-speed manual with slipper clutch
Top SpeedApprox. 170 kmph
Fuel Capacity13.8 liters
BrakesDual-channel ABS, 320 mm front disc, 300 mm rear disc

Engine & Performance

Royal Enfield Shotgun 650 में रॉयल एनफील्ड का भरोसेमंद 648cc पैरेलल-ट्विन, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसे स्मूथ और रिफाइंड परफॉर्मेंस देने के लिए ट्यून किया गया है। जो एक स्मूथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के ज़रिए 46.39 bhp पावर और 52.3 Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। यह शहर और हाईवे पर क्रूज़िंग के लिए दमदार परफॉर्मेंस देता है जो इसे कम विंड प्रोटेक्शन के बावजूद एक दमदार और काबिल क्रूज़र बाइक बनाती है। यह इंजन अपने लीनियर टॉर्क डिलीवरी और आरामदायक क्रूज़िंग क्षमता के लिए जाना जाता है। जो बाइक की आरामदायक पर्सनैलिटी के लिए बिलकुल सही है।

Royal Enfield Shotgun 650 Price & Colours

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 की कीमत की बात की जाए तो इसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹3.98 लाख से शुरू होकर लगभग ₹4.13 लाख तक जाती है। रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 कीऑन रोड कीमत अलग-अलग वेरिएंट और शहर के हिसाब से अलग-अलग RTO और इंश्योरेंस चार्ज के कारण अलग-अलग हो सकती है।

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 चार मुख्य कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

  • Sheet Metal Grey
  • Plasma Blue
  • Drill Green
  • Stencil White
VariantPrice (Ex-Showroom)
Shotgun 650 Sheet Metal Grey₹3,98,017
Shotgun 650 Plasma Blue and Drill Green₹4,09,873
Shotgun 650 Stencil White₹4,13,042

Features & Technology

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 रेट्रो स्टाइलिंग और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का एकदम सही कॉम्बिनेशन है, जिसमें 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन, LED लाइटिंग, USD फ्रंट फोर्क्स, सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS, इंटीग्रेटेड ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम, USB चार्जिंग पोर्ट, 18-inch फ्रंट और 17-inch रियर ट्यूबलेस टायरों के साथ अलॉय व्हील्स और कन्वर्टिबल सिंगल/डुअल सीट का ऑप्शन मिलता है। इससे आप आरामदायक एवं सुखद लग्जरी सफर का अनुभव ले सकते है

Braking and Safety

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 में डुअल-चैनल ABS के साथ मज़बूत ब्रेकिंग, बड़े 18-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर डिस्क ब्रेक, और बेहतर कंट्रोल के लिए भरोसेमंद रेडियल टायर हैं। इसमें स्मूथ डाउनशिफ्ट के लिए स्लिपर क्लच और हैज़र्ड लाइट्स, AHO (ऑटोमैटिक हेडलैंप ऑन), और पास लाइट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं। रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 में प्रीमियम शोवा सस्पेंशन है, जिसमें आगे USD (अपसाइड-डाउन) और पीछे शोवा ट्विन शॉक के साथ 5-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी सस्पेंशन है। यह एक स्थिर और आरामदायक राइड देता है।

Mileage and Top Speed

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 बाइक ARAI के अनुसार लगभग 22 kmpl का माइलेज देती है, जबकि राइडर्स के अनुसार यह आमतौर पर माइलेज 22-24 kmpl के बीच रहता है, हालांकि यह राइडिंग स्टाइल के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। हालाँकि कुछ सोर्स यह भी दावा करते है कि आइडियल कंडीशन में यह 30 kmpl तक हो सकता है, शॉटगन 650 में 13.8 liters का फ्यूल टैंक दिया गया है। शॉटगन 650 बाइक 0-100 km/h की स्पीड तक जाने में लगभग 6.5-6.8 seconds का टाइम लेती है और रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 टॉप स्पीड की बात की जाए तो यह लगभग 160 km/h है।

निष्कर्ष

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 रॉयल एनफील्ड की 650cc रेंज की एक शानदार बाइक है जो पर्सनैलिटी, प्रेजेंस और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसका डिज़ाइन, रिफाइंड इंजन और प्रीमियम फील इसे राइडर्स के लिए एक दमदार ऑप्शन बनाते हैं जो लोग सड़क पर सबसे अलग दिखना चाहते है, उन्हें शॉटगन 650 एक खास अनुभव देती है इसका मुकाबला इस सेगमेंट की कुछ ही बाइक कर सकती हैं। यह मॉडर्न राइडर के लिए एक कल्ट क्रूज़र है।

Leave a Comment