
Maruti Fronx Latest version: भारत का कार बाजार एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी बाजार है कार निर्माता कंपनी मारुति आये दिन कुछ नया लेकर आती है। और इसी श्रेणी में मारुती सुजुकी फ्रॉन्क्स को हम कैसे भूल सकते है जिसने भारतीय बाजार में SUV श्रेणी में दमदार प्रदर्शन किया है और अपनी धाक जमाई है।
जनवरी 2023 में सुजुकी फ्रॉन्क्स को भारतीय बाजार के लिए नेक्सा डीलरशिप चेन पर उपलब्ध किया गया था, नेक्सा जो की दमदार और चुनिंदा मारुति सुजुकी मॉडल के लिए आरक्षित है। यह ब्रेज़ा के बाद भारत में सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में सुजुकी का दूसरा मॉडल है
खूबसूरत स्टाइलिश डिज़ाइन, सभी ज़रूरी सेफ्टी सुविधाओं के साथ बेहतरीन इंटीरियर और मज़ेदार ड्राइविंग अनुभव, मारुति सुज़ुकी फ़्रोंक्स की प्रमुख खूबियाँ हैं। ये कार टर्बो-पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन विकल्पों के साथ बाजार में उपलब्ध है, यह परफॉरमेंस के शौकीनों और आरामदायक सफर पसंद करने वाले खरीदारों दोनों को आकर्षित करता है, जिससे यह अपने सेगमेंट में एक बेहतरीन प्रतियोगी बन जाता है।
भारत में मारुति FRONX के बेस मॉडल की कीमत 7.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 13.03 लाख रुपये तक जाती है। FRONX ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत 8.91 लाख रुपये से शुरू होती है। और इसके अलावा मारुति FRONX CNG मॉडल की कीमत की बात की जाए तो यह 8.50 लाख रुपये से शुरू होती है।
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसी खूबियाँ हैं। सुरक्षा के लिहाज से, फ्रॉन्क्स में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, 360-डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर के साथ रियरव्यू कैमरा और ISOFIX चाइल्ड प्रोटेक्शन जैसे फीचर हैं।
इस लेख में हम आपको SUZUKI FRONX की खूबियों के बारे में बताने वाले है। इसकी प्राइस, माइलेज, वेरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अंत तक बने रहे।
Table of Contents
Maruti FRONX features
Engine | 998 cc – 1197 cc |
Power | 76.43 – 98.69 bhp |
Mileage | 20.01 – 22.89 kmpl |
Seating Capacity | 5 |
Fuel Tank Capacity | 37 Litres (Petrol) |
Max Torque | 147.6Nm@2000-4500rpm |
Maruti FRONX Key features
SUZUKI FRONX के कुछ दमदार फीचर्स जो इसे एक मॉडर्न और कॉम्पैक्ट एसयुवी बनाते है।
Power Steering, Power Windows Front, Anti-lock Braking System (ABS), Air Conditioner, Driver Airbag, Passenger Airbag, Automatic Climate Control, Alloy Wheels, Multi-function Steering Wheel
Maruti FRONX Safety
सुजुकी फ्रोंक्स में अगर सेफ्टी की बात की जाए तो इसमें 6 एयरबैग लगे हुए है जो ड्राइवर और पैसेंजर को आपात स्थिति में सम्पूर्ण सुरक्षा प्रदान करते है। इसमें 360 रियर व्यू कैमरा एक शानदार फीचर है। इसके साथ ही सीट बेल्ट वार्निंग, एंटी थेफ्ट डिवाइस, चाइल्ड सीट माउंट्स , सेंट्रल लॉकिंग जैसे कई सारे खास फीचर्स है।
Maruti FRONX variants Price
Variants | Price |
FRONX Sigma (Petrol) | Rs. 7,54,758* |
FRONX Delta (Petrol) | Rs. 8,40,758* |
FRONX Delta Plus (Petrol) | Rs. 8,80,758* |
FRONX Delta AMT (Petrol) | Rs. 8,90,758* |
FRONX Delta Plus Opt (Petrol) | Rs. 8,96,258* |
FRONX Delta Plus AMT (Petrol) | Rs. 9,30,758* |
FRONX Delta Plus Opt AMT (Petrol) | Rs. 9,46,258* |
FRONX Delta Plus Turbo (Petrol) | Rs. 9,75,758* |
FRONX Zeta Turbo (Petrol) | Rs. 10,58,758* |
FRONX Alpha Turbo (Petrol) | Rs. 11,50,758* |
FRONX Alpha Turbo DT (Petrol) | Rs. 11,63,758* |
FRONX Zeta Turbo AT (Petrol) | Rs. 11,98,758* |
FRONX Zeta Turbo AT (Petrol) | Rs. 11,98,758* |
FRONX Alpha Turbo AT (Petrol) | Rs. 12,90,758* |
FRONX Alpha Turbo DT AT (Petrol) | Rs. 13,03,758* |
FRONX Sigma CNG | Rs. 8,49,758* |
FRONX Delta CNG | Rs. 9,35,758* |
Maruti FRONX Colours
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 10 अलग अलग कलर्स में उपलब्ध है – Nexa Blue (Celestial), Arctic White, Splendid Silver, Grandeur Grey, Earthen Brown, Opulent Red, Earthen Brown with Bluish Black Roof, Splendid Silver with Bluish Black Roof, Opulent Red with Bluish Black Roof, Bluish Black.
What is the mileage of Maruti Suzuki FRONX?
FRONX mileage is 20.01 – 22.89 kmpl
Varients available of Maruti Fronx?
Maruti Fronx is available in Petrol and CNG fuel options
How many Airbags in Maruti Fronx?
Maruti Fronx have 6 airbags.