
TVS iQube Electric Hybrid Scooter भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती हुई मांग के बीच टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने नए शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर “TVS iQube Scooter” को बाजार में लॉन्च किया है।
इस स्कूटर में आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिज़ाइन एवं पर्यावरण के अनुकूल विशेषताओं का समावेश किया गया है, जो इसे कहीं पर भी उपयोग के लिए एक शानदार विकल्प बनाता है, इस लेख में हम आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।
TVS iQube Electric Hybrid Scooter Variants
भारतीय बाजार में ये स्कूटर 3 वैरिएंट्स में उपलब्ध है जो की अलग अलग बैटरी क्षमता के अनुसार उपलब्ध है।
- iQube
- iQube S
- iQube ST
TVS iQube Electric Hybrid Scooter Performance & Battery
कंपनी के अनुसार इसकी बैटरी को 0 से 80% चार्ज होने में 4 घंटे 18 मिनट का समय लेती है जिससे आप 200 km की यात्रा कर सकते है। यह स्कूटर 0-40 की स्पीड पिकअप पकड़ने में मात्र 4.2 सेकंड का टाइम लेता है। कंपनी इसकी बैटरी पर 3years/50,000 km की वारंटी देती है।
TVS iQube Electric Hybrid Scooter Design
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिज़ाइन की बात की जाए तो यह काफी स्टाइलिश और आरामदायक है। इसका फ्रंट एलईडी हेडलैंप, स्लीक बॉडी ग्राफिक्स और मल्टी फंक्शन टच स्क्रीन डिजिटल डिस्प्ले इसे और भी ज्यादा आधुनिक लुक देते हैं। इसमें आरामदायक सीटिंग पोजिशन, पिलो बैकरेस्ट और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के इंस्ट्रूमेंट शामिल है, जो शहर की ट्रैफिक में इसे आसानी से चलाने के योग्य बनाती है।
TVS iQube Electric Hybrid Scooter Features
TVS iQube में TVS SmartXonnect फीचर दिया गया है, जिससे इस स्कूटर को स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें नेविगेशन असिस्ट, कॉल अलर्ट, जीपीएस ट्रैकिंग, और बैटरी स्टेटस जैसे कई सारे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और पार्किंग असिस्ट जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
TVS iQube Electric Hybrid Scooter Price
iQube 2.2 kWh | ₹98,396 |
iQube 3.5 kWh | ₹1,19,034 |
iQube S 3.5 kWh | ₹1,25,605 |
iQube ST 3.5 kWh | ₹1,34,847 |
iQube ST 5.3 kWh | ₹1,59,554 |