
JharSewa, झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया ऑनलाइन पोर्टल है जो झारखंड ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के तहत झारखंड के नागरिको को सरकारी सेवाओं की एक विस्तृत लिस्ट प्रदान करता है। यह सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने का ऑनलाइन एव आसान तरीका है।
यह पोर्टल झारखंड निवासियों को सभी आवश्यक सरकारी सेवाओं के साथ-साथ जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा देता है।