
Subhadra Yojana इस योजना अंतर्गत ओडिशा की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ओडिशा सरकार द्वारा पांच वर्षों में कुल 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना में हर वर्ष 10,000 रुपए की राशि 5,000 रुपए की दो किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। पहली किस्त रक्षा बंधन पर और दूसरी किस्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर दी जाती है।
Table of Contents
सुभद्रा योजना क्या है?
सुभद्रा योजना (Subhadra Yojana) ओडिशा सरकार द्वारा महिलाओ को सशक्त बनाने को एक प्रमुख योजना है, सुभद्रा योजना को 17 सितंबर 2024 को अपने 74वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में लॉन्च किया था। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है। Subhadra Yojana में ओडिशा की महिलाओं को पांच वर्षों में कुल 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। हर वर्ष 10,000 रुपए की राशि 5,000 रुपए की दो किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। पहली किस्त रक्षा बंधन पर और दूसरी किस्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर देना निश्चित किया गया है। यह योजना अभी सिर्फ 5 वर्षों के लिए शुरू की गई है, जिसकी अवधि वर्ष 2024 से वर्ष 2029 तक है।
सुभद्रा योजना के लिए आवश्यक पात्रताएं
- आवेदक महिला ओडिशा की स्थायी निवासी होनी चाहिए
- महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए
- आवेदक की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए
सुभद्रा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
सुभद्रा योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट subhadra.odisha.gov.in पर जाना है
- वहां आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको आधार नंबर डालना है और चेक बॉक्स पर क्लिक करके Register पर क्लिक करना है
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी है
- इसके बाद आपको अपने दस्तावेजों को अपलोड करना है
- अंत में आपको फॉर्म को Submit करना है, जिसके बाद आप आवेदन का प्रिंट भी निकाल सकते हैं
सुभद्रा योजना के लिए कौन पात्र है?
ओडिशा में रहने वाली महिलाएं जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो और जिनकी पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से काम है।
सुभद्रा योजना में कितनी राशि मिलती है?
Subhadra Yojana के तहत पांच वर्षों में कुल 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।
सुभद्रा योजना लिस्ट कैसे चेक करें?
आप ओडिशा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते है।