
Shaladarpan Staff login rajasthan जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा कई नई योजनाएं और पोर्टल लॉन्च की जाती है। आज हम आपको राजस्थान सरकार के एक पोर्टल से जुड़ी जानकारी देने वाले है। जिसे हम शाला दर्पण राजस्थान के नाम से जानते है।
इस लेख में हम आपको इस पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है। जैसे कि शाला दर्पण राजस्थान क्या है। इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया, छात्र विवरण, शिक्षक विवरण, हेल्पलाइन नंबर आदि। तो यदि आप राजस्थान शाला दर्पण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
राजस्थान सरकार द्वारा राज शालादर्पण राजस्थान के नाम से पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसके माध्यम से शाला दर्पण स्कूल लॉगिन शिक्षक स्टाफ की जानकारी और छात्र की पूरी जानकारी के साथ-साथ राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की सभी जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध है।
शालादर्पण पोर्टल पर राजस्थान सरकार ने अपने शिक्षा विभाग के सभी कार्यों को पूर्ण रूप से पारदर्शी रखा है जिससे सरकार और नागरिकों के बीच पारदर्शिता बनी रहेगी और इसका लाभ शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी मिलता है।
सभी अभिभावक अपने छात्र छात्राओं की जानकारी यहां रख सकते है और पता लगा सकते है कि उनके बच्चे स्कूल में कैसी तैयारी कर रहे हैं साथ ही वे कितना पढ़ रहे हैं इसकी पूरी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन मिलती है।
SHALA DARPAN – IMORTANT LINK
SHALA DARPAN LOGIN – शाला दर्पण लॉगिन | Click Here |
SHALA DARPAN STAFF LOGIN – शाला दर्पण स्टाफ लॉगिन | Click Here |
SHALA DARPAN SCHOOL LOGIN – शाला दर्पण स्कूल लॉगिन | Click Here |
SHALA DARPAN PORTAL – शाला दर्पण पोर्टल | Click Here |
शालादर्पण पोर्टल क्या है?
शाला दर्पण एक ऐसा पोर्टल है जिसके माध्यम से राजस्थान सरकार ने शिक्षा को डिजिटल बनाने का काम किया है।
इसके माध्यम से शिक्षा से संबंधित सभी डेटा को नियंत्रित किया जाता है। शाला दर्पण का उपयोग करके आप अपने बच्चे के दैनिक प्रदर्शन जैसे उपस्थिति, कार्य और उपलब्धियों आदि को देख सकते हैं।
शाला दर्पण राजस्थान सरकार का एक पोर्टल है जिस पर सभी सरकारी स्कूलों, छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों की डिजिटल जानकारी को एक ही जगह पर उपलब्ध है। यह प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से शिक्षा विभाग (School Education Department, Rajasthan) द्वारा चलाया जा रहा है।
Shaladarpan school login rajasthan की प्रक्रिया
यदि आप ShalaDarpan School Login करना चाहते है तो इन चरणों से आप शाला दर्पण राजस्थान लॉगिन कर सकते है।
- सबसे पहले आपको शाला दर्पण राजस्थान सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in/ पर जाना होगा।
- इसके होम पेज पर आपको “Login” विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- अब अगले पेज पर आपके सामने शाला दर्पण लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा, जिसमें आपको लॉगिन नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड आदि को भर लेना होता है।
- इस सारी जानकारियों को भर लेने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- इस प्रकार आप यहाँ लॉगिन कर पाएंगे।
Shaladarpan staff login rajasthan Process
- सबसे पहले आप राजस्थान शाला दर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/ पर जाएं।
- इसके होम पेज पर आपको शालादर्पण “Staff Window” का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपके सामने “Register For Staff” का विकल्प आ जायेगा, जिसे आपको सेलेक्ट कर लेना है।
- इसके अगले पेज पर आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा। जिसमें आपको पूछी गई जानकारी जिनमें आपका Staff Id, Staff NIC SD ID, Staff Name, Date Of Birth, आदि को भर लेना होता है।
- अब सारी दी गई जानकारियों को कन्फर्म करने के लिए Submit के बटन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद आपके द्वारा दिये गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहाँ पर दर्ज करना है।
राज शाला दर्पण पर उपलब्ध मुख्य सेवाएं
1. स्कूल सर्च (School Search)
राजस्थान के किसी भी सरकारी स्कूल की पूरी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है।
Click Here: शाला दर्पण पोर्टल
2. छात्र जानकारी (Student Report)
किसी भी छात्र की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, नामांकन विवरण इत्यादि जानकारी आसानी से देख सकते है।
3. शिक्षक व स्टाफ डिटेल (Staff Window)
शिक्षकों का स्थानांतरण, पदोन्नति, प्रोफाइल अपडेट आदि की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाती है।
4. नागरिक सुझाव पोर्टल (Citizen Suggestion Portal)
अभिभावक और नागरिक अपने सुझाव/शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।
5. योजनाओं की जानकारी (Scheme Information)
राज्य सरकार की शिक्षा संबंधित योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाती है।
निष्कर्ष
शालादर्पण पोर्टल राजस्थान सरकार का एक बहोत महत्वपूर्ण और उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो राजस्थान की शिक्षा प्रणाली को पारदर्शी, स्मार्ट और सुविधाजनक बनाता है। अभिभावक, शिक्षक, छात्र और अधिकारी – सभी के लिए यह एक कॉमन मंच है, जो शिक्षा से संबंधित हर जानकारी को सरल बनाता है।