
Rajshree Yojana Online Apply राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री राजश्री योजना बालिकाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई एक योजना है। यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा बालिकाओं के कल्याण और उनके शेक्षणिक स्तर में सुधार के लिए शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के तहत, राज्य की बेटियों को 6 किस्तों में कुल 50,000 रुपये मिलते हैं, जो उनकी जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए होते हैं
01 जून 2016 को Mukhyamantri Rajshree Yojana शुरू की गई थी। इस योजना का लाभ राज्य की उन सभी बालिकाओं को मिलेगा जिनका जन्म 1 जून 2016 के बाद हुआ है।
Table of Contents
Mukhyamantri Rajshree Yojana
नाम | मुख्यमंत्री राजश्री योजना |
शुरू करने की तिथि | जून, 2016 |
लाभार्थी | राजस्थान की बालिकाएं |
नोडल विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
मुख्यमंत्री राजश्री योजना का उद्देश्य
Mukhyamantri Rajshree Yojana राजस्थान सरकार द्वारा बालिकाओ के उथान के लिए शुरू की एक महत्वपूर्ण योजना है जिससे उनके आर्थिक एवं उनकी शिक्षा सुधार में सहायता मिलती है। योजना का भुगतान 6 किस्तों में सीधे बैंक खाते में प्राप्त होता है।
- लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिले।
- लड़कियों के स्वास्थ्य और सामाजिक स्थिति में सुधार आये।
- समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक मानसिकता को प्रोत्साहन मिले।
- लिंग भेद की सोच को ख़तम किया जा सके।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना की पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की निवासी बालिका को मिलेगा।
- उसका जन्म 1 जून 2016 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।
- बालिका का जन्म जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के साथ पंजीकृत सरकारी या निजी चिकित्सा संस्थान में होना चाहिए।
- योजना का लाभ केवल दो बालिकाएं ही पात्र होंगी।
- लड़की के माता-पिता के पास आधार कार्ड और भामाशाह कार्ड होना चाहिए।
राजश्री योजना के वित्तीय लाभ
इस योजना में बेटी की शिक्षा, स्वास्थ्य और देखभाल के लिए माता-पिता/अभिभावक को ₹50,000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि लड़की के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने तक उसके जीवन के विभिन्न चरणों में किस्तों में दी जाती है।
लाभ प्रदान करने का समय | लाभ की राशि |
जन्म के समय | ₹2,500/- |
टीकाकरण के 1 वर्ष बाद | ₹2,500/- |
प्रथम कक्षा में प्रवेश पर | ₹4,000/- |
छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर | ₹5,000/- |
दसवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर | ₹11,000/- |
कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने पर | ₹25,000/- |
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के आवश्यक दस्तावेज
- माता-पिता का भामाशाह/आधार कार्ड।
- लाभार्थी बालिका का आधार कार्ड।
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र।
- बैंक पासबुक कॉपी।
- मोबाइल नंबर।
- 12वीं कक्षा की अंकतालिका (यदि लागू हो)।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
राजश्री योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- राजस्थान के किसी सरकारी अस्पताल में जाएं और आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने जिले या तालुका के स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क करें।
- विकल्प के तोर पर, पात्र व्यक्ति जिला परिषद, कलेक्टर कार्यालय, ग्राम पंचायत या शिक्षा अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।
- राजश्री योजना आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेजो को संलग्न करें, जैसे बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, भामाशाह कार्ड और आधार कार्ड।
- आवेदन पत्र संबंधित अधिकारी को जमा करें।
निष्कर्ष
Mukhyamantri Rajshree Yojana योजना का उद्देश्य राज्य की बेटियों के लिए एक उज्जवल, अधिक आत्मनिर्भर भविष्य का निर्माण करना है। इसके लिए लाभार्थी को 6 किश्तों में 50,000 रुपये की राशि सीधे उसके बैंक खाते में भेजी जाती है।
इस लेख में दी गई सम्पूर्ण जानकारी को Mukhyamantri Rajshree Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जरूर जांचे और अपने मित्रो, परिवारजनों को शेयर करे।
राजश्री योजना के अंतर्गत कितनी राशि प्रदान की जाती है?
यह योजना बालिका की शिक्षा, स्वास्थ्य और देखभाल के लिए विभिन्न चरणों में कुल ₹50,000 की राशि वितरित करती है।
राजश्री योजना से कौन लाभ उठा सकता है?
राजश्री योजना राज्य सरकार की एक योजना है, इसलिए यह केवल राजस्थान की बेटियों के लिए उपलब्ध है। यह 1 जून 2016 के बाद जन्मी सभी लड़कियों पर लागू है।