
MAA Yojana : Ayushman Arogya Yojana राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को बेहतर एवं निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य स्कीम के तहत सभी लोगों को ₹25 लाख तक यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस कवर दिया जाता है। इसमें ₹10 लाख का ऐक्सिडेंटल कवर भी शामिल है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 1 मई 2021 इस योजना को लागु किया गया था जिसे पहले मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के नाम से जाना जाता था राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य था जो यह योजना लेकर आया था। हार्ट ट्रांस्प्लांट, लिवर ट्रांस्प्लांट, बोन मैरो ट्रांस्प्लांट और कोकीलियर इंप्लांट जैसे महंगे उपचार भी इस योजना में शामिल है।
Table of Contents
Mukhyamantree Ayushman Arogya Yojana (MAA)
योजना | मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना) |
राज्य | राजस्थान |
कवरेज | ₹ 25 लाख + ₹10 लाख ऐक्सिडेंट कवर |
कौन पात्र है? | एसईसीसी 2011 में पंजीकृत बीपीएल परिवार एनएफएसए और जन आधार कार्ड धारक छोटे किसान सभी विभागों के संविदा कर्मचारी ईडब्लूएस |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
कवर किए गए अस्पताल | सभी सरकारी और संबद्ध निजी अस्पताल |
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की पात्रता
- इस योजना का लाभ लेने के लिए राजस्थान का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत पात्र लघु एवं सीमांत किसान, राज्य सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों, या सरकारी कंपनियों में संविदा कर्मचारी, कोविड-19 राहत प्राप्त करने वाले निराश्रित और असहाय परिवार के लिए यह योजना निशुल्क है।
- जो परिवार पात्र नहीं हैं वे भी हर साल ₹850 का भुगतान करके इसमें पंजीकृत हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य पंजीकरण प्रक्रिया
- योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिये आपको सबसे पहले अपनी एसएसओ आईडी बनानी होगी। इसे आप sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर बना सकते है।
- योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करे
- आपको यहां पर दो विकल्प दिखाई देंगे। पहला Free और दूसरा Paid. आप अपनी निर्धारित श्रेणी के अनुसार दोनो में से किसी एक विकल्प को चुन सकते है।
- Free श्रेणी के अंदर राज्य के कृषक (लघु एवं सीमांत) SMF पर, संविदाकर्मी अपनी श्रेणी Contractual पर तथा राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 अनुग्रह राशि भुगतान प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवार Covid 19 ex Gratia पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपने जनआधार नम्बर अथवा जनआधार पंजीयन रसीद नम्बर दर्ज कर सर्च करें।
- परिवार के सभी सदस्यो के नाम आपको दिखाई देंगे जिनमें से किसी भी एक सदस्य को डिजिटल हस्ताक्षर (ई-सिग्नेचर) करना होगा जिसके लिये आधार कार्ड में दर्ज कराये हुए मोबाइल नम्बर पर ओटीपी आयेगा। इस ओटीपी को सबमिट कर ई-सिग्नेचर करना होगा। इसके बाद श्रेणी अनुसार आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद आप पाॅलिसी डाॅक्यूमेंट प्रिंट कर पायेंगे।
- Paid श्रेणी के परिवार आवेदन Submit करने पर आपको ऑनलाइन पेमेंट माध्यम पर लेकर जायेगा जहां पर आपको निर्धारित प्रीमियम राशि 850 रूपये का भुगतान करना होगा। भुगतान के पश्चात पाॅलिसी डाॅक्यूमेंट का प्रिंट लिया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य में पंजीकरण के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बीपीएल सर्टिफिकेट
- जन आधार कार्ड/ भामाशाह कार्ड
- पता प्रमाण
- आय प्रमाणपत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो