
BRBN (Bihar Rajya Beej Nigam Limited) बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानो के उत्थान के लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसानो तक तक अच्छी पहुंच बनाना है। बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड पोर्टल (B.R.B.N) पर राज्य से संबंधित बीज खरीद की सुविधा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना है।
Table of Contents
इस पोर्टल के माध्यम से बिहार राज्य के किसानों को कम दाम में अच्छी गुणवत्ता के बीज बोवाई के लिए प्रदान किये जायेंगे। बीआरबीएन ऑनलाइन पोर्टल को राज्य के किसानों के लिए बीज वितरण हेतु बनाया गया है। बिहार बीज अनुदान पोर्टल पर होम डिलीवरी की सुविधाएं भी उपलब्ध है। राज्य के किसानों को घर तक भी बीज प्रदान किये जाते है।
बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड का लाभ लेने के लिए आपको BRBN tracking, BRBN AC Panel, BRBN Apply online, BRBN Demand की जानकारी होना जरुरी है। इस लेख में हम आपको ये सभी जानकारी बताने वाले है इसके लिए इसको अंत तक पढ़े।
BRBN Bihar
योजना | बिहार बीज अनुदान योजना |
राज्य | बिहार |
विभाग | कृषि विभाग |
उद्देश | राज्य के किसानो को काम दाम में अच्छे बीज प्रदान करना |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
BRBN Official Website | Click Here |
BRBN Bihar के लिए पात्रता
- किसान बिहार राज्य का होना चाहिए
- किसान कृषि बीज सम्बंधित किसी अन्य योजना में पात्र नहीं होना चाहिए
- BRBN Bihar Portal पर उपलब्ध सुविधाएं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा
- किसान के पास जरूरी दस्तावेज होना आवश्यक है
- लाभार्थी किसान का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
- इस योजना के माध्यम से लिए गए बीज का उपयोग खेती के अलावा किसी अन्य कामो के लिए नहीं होना चाहिए
BRBN Tracking
- सबसे पहले बिहार सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा
- वेबसाइट पर जाने के बाद कुछ इस तरह का पेज खुलेगा

- इसके बाद “Select Session” पर क्लिक करके उचित ऑप्शन चुने और पंजीकरण संख्या दर्ज करे
- उसके बाद रीजेनरेट/ Regenerate वाले बटन पर क्लिक करे
- इसके बाद सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी
BRBN AC Panel Login
- सबसे पहले आवेदक को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको “A.C” विकल्प का चयन करना होगा
- आपको लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा
- इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे यहाँ दर्ज करे और sign In बटन पर क्लिक करे

BRBN Farmer Demand: नियम व शर्तें
- बीज का प्रयोग – खेती के अलावा किसी अन्य प्रयोजन में इस्तेमाल नहीं करूँगा।
- फसल अवशेष को नहीं जलाऊंगा।
- मांग की गयी बीज का उठाव नहीं करने पर कृषि विभाग की योजनाओ में लाभ लेने हेतु अगले तीन वर्षो के लिए वंचित कर दिया जाएगा।
- एक किसान को अधिकतम 2 एकड़ के लिए बीज दिया जायेगा।
- होम डिलीवरी का शुल्क :- दलहन एवं अन्य सभी फ़सल – 5.00 रू / किग्रा।